अमरोहा
अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
आम लादने के बाद घर लौटते समय हादसा, 6 घंटे बाद शिनाख्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में संभल मार्ग पर सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने घटी है l गाड़ी में आम लादने के बाद पैदल घर लौट रहे 35 वर्षीय मजदूर सलीम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी l हादसा दि किसान सहकारी चीनी मिल के नजदीक में हुआ l टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलीम की मौके पर ही मौत हो गई l
6 घंटे की कड़ी मेहनत
सलीम संभल अड्डा पेट्रोल पंप के पीछे का रहने वाला था l सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l लगभग 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली l जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते कोतवाली पहुंचे l
पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों ने बताया कि सलीम मजदूरी का काम करता था l वह रात को आम गाड़ी में लादने के लिए घर से निकला था l और मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था l मृतक अपने पीछे पत्नी गुलशन के अलावा दो बेटे और दो बेटियां को छोड़ गया है l हसनपुर कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है


