अमरोहा

अमरोहा में दो भाइयों के घर से लाखों की चोरी

दीवार पर चारपाई लगाकर घुसे चोर, व्यापारियों के घर से 5.30 लाख रुपए निकाले 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में चोरों ने रविवार की देर रात एक घर को निशाना बनाया l चोरों ने दीवार पर चारपाई लगाकर घर में प्रवेश किया और दो भाइयों के घर से 5 लाख 30000 हजार रुपए चुरा लिए l पीड़ित राहिद पुत्र मुबारक अली और उनके भाई साकिब ने बताया कि एक कमरे में 30000 रुपए और दूसरे कमरे में करीब 5 लाख रुपए रखे थे l दोनों भाई फल सब्जी के कारोबारी हैं l और आम के बाग व टमाटर का व्यापार करते हैं l सुबह जागने पर जब घर वालों को चोरी का पता चला तो उनके होश उड़ गए l चोरी की सूचना मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए l पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी l सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है l इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है l पुलिस अब चोरों का पता लगाने में जुटी है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button