जालौन
उरई पुलिस की तेज कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व हथियार बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई, जालौन। कोतवाली पुलिस ने दो बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय के नेतृत्व में मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर लल्लाधाम तिराहे के पास हुई चेकिंग में दोनों चोरों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविंद पांचाल (उरई) और अरशद खान (ललितपुर) के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी गए कीमती जेवरात, मिक्सी, लोहे की छुरी समेत कई सामान बरामद हुए हैं। इनसे जुड़े दो मुकदमे कोतवाली में दर्ज थे, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेकर पीली धातु की रूद्राक्ष माला, अंगूठियां, नाक की कील आदि शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस कामयाबी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।


