बरेली

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रयोजनमूलक हिंदी कार्यशाला का आयोजन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, बरेली द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति(बैंक एवं बीमा कंपनी),बरेली के तत्वावधान में प्रयोजनमूलक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (व्य. एवं परि.) सुमन बक्शी की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। उप महाप्रबंधक  ने अपने अध्यक्षीय संबोधन हिंदी की विशेषता को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी हमारे देश की संपर्क भाषा है और यह सम्पूर्ण भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। इसमें भारतवर्ष में प्रचलित सभी भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाओं को समाहित करने की पूर्ण क्षमता है। उन्होंने कहा बैंक में ग्राहकों से उनकी भाषा में ही बात-चीत करके हम अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के साथ ही अपने व्यवसाय संवृद्धि में भी योगदान दे सकते हैं। इस अवसर नराकास, बरेली के सदस्य- सचिव,  महिपाल चौहान जी, विभिन्न बैंकों के राजभाषा अधिकारी एवं बैंकों एवं बीमा कंपनियों के स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक (राजभाषा), श्री दिनेश कुमार यादव ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button