साहेबगंज

जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, उपायुक्त ने कहा – शिक्षा ही विकास की कुंजी

Brilliant students of the district were honoured, Deputy Commissioner said – Education is the key to development

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। सिद्धो-कान्हू सभागार में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसका उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, संथाल परगना दुर्गानन्द झा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बाल पौधा भेंटकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, साहेबगंज की छात्राओं ने स्वागतगान की मनमोहक प्रस्तुति दी।अपने प्रेरणादायक संबोधन में उपायुक्त हेमन्त सती ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए बच्चों को नकारात्मक संगत से बचना चाहिए और प्रेरणादायक एवं योग्य मित्रों का साथ चुनना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में विशेष रूप से NEET परीक्षा 2025 में जिले की एकमात्र चयनित छात्रा प्रिया राज गुप्ता (पिता – उमेश प्रसाद साह, संकुल साधन सेवी, राजमहल) को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।समारोह में झारखंड अधिविध परिषद् (JAC), केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एवं भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) बोर्ड के कुल 101 टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह- अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार हर्ष, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला हाँसदा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरूण कुमार घाटी एवं रॉबिन चन्द्र मंडल, जिला जेंडर समन्वयक शबनम तब्बस्सुम, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार तिवारी (कार्यक्रम संचालक), एमआईएस मनीष कुमार गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एहसान एहमद, मनीष कुमार, क्षेत्र प्रबंधक जयंत कुमार मंडल एवं वीर प्रकाश, मनोज कुमार गुप्ता समेत अन्य शिक्षा पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button