जिलाधिकारी के नेतृत्व में गौरैया बुलाओं-पौधें लगाओं अभियान का प्रारम्भ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। समाजिक संस्था आँखें मिडिया सोशल नेटवर्क के नेतृत्व में वरिष्ठ समाजसेवी अजय संगल शामली की प्रेरणा से जिलाधिकारी अस्मिता लाल को समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय व मास्टर राकेश सरोहा ने चिडियाँ का घोसला भेटकर गौरैया बुलाओं-पौधें लगाओं अभियान को प्रारम्भ किया। आँखें मिडिया सोशल नेटवर्क के पर्यावरण रक्षकों द्वारा जनपद में हजारों गौरैया के घोसले लगाकर नष्ट हो रही चिडियाँओं की प्रजातियों को बचाने का बिड़ा उठाया गया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गौरैया बुलाओं-पौधें लगाओं अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा गौरैया और पौधों दोनों ही पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। आँखें द्वारा संचालित यह अभियान प्रेरणादायक है। आँखें के पर्यावरण रक्षक समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने अभियान को प्रारम्भ करते हुए कहा कि गौरैया का चहचहाना वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन करता है साथ उनके चहचहाना की ध्वनी से वातावरण में मौजूद विषाणु नष्ट होते है। यह अभियान केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं मानसिक रूप पीड़ित व्यक्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि गौरैया की आवाज़ एक मेडिटेशन है।
इस अवसर अपर जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव नारायण, कलेक्ट्रेट प्रभारी ज्योति शर्मा, रविकुमार एडवोकेट, मास्टर राकेश सरोहा, समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, प्रधानाचार्य कमलकांत शर्मा उपस्थित रहे।




