खैरथल

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने उपखंड कार्यालय एवं नगर पालिका टपूकड़ा का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने मंगलवार को उपखंड कार्यालय एवं नगर पालिका टपूकड़ा का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय टपूकड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में लंबे समय से लंबित कोर्ट केसों की जानकारी प्राप्त कर अधिक समय के कोर्ट केसों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि उपखंड स्तर पर नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाए तथा पिछली मीटिंग में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने न्यायालय प्रकरणों के कॉज लिस्ट बनाने की निर्देश दिए साथ ही रेरा एक्ट के प्रकरणों को प्रमुखता से विस्तारित करने के निर्देश दिए।उन्होंने नगर पालिका टपूकड़ा के लंबित जमीन आवंटन के प्रकरणों का आवंटन कर निस्तारण करने की निर्देश दी। करने के की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्र में स्थित स्कूलों का निरीक्षण कर भवन को कैटिगरी अनुसार निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर, तहसीलदार टपूकड़ा शैतान सिंह सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button