गुमानी रेलवे स्टेशन पर इंजन से ईंधन चोरी मामले में रेलवे सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
Railway security forces got a big success in the case of fuel theft from the engine at Gumani railway station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। चर्चित गुमानी रेलवे स्टेशन पर इंजन से ईंधन / तेल चोरी मामले में रेलवे पुलिस बल को सफलता मिली है। वृतांत की गहनता से जांच – पड़ताल के साथ – साथ रेलवे पुलिस बल ने करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर रेलवे सम्पत्ति चोरी अन्य को लेकर विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि नरम ड्रेन पाइप के सहारे अपराधियों ने ट्रेक से करीब पचास मीटर की दूरी पर खेत में प्लास्टिक का एलिमेंट्स में भरते थे और वहां मौजूद सहयोगी सड़क पर स्थित टोटो में अपलोड कर ले गये। मगर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस बल की सक्रियता ने इंजन से ईंधन निकल कर चुराकर ले गये अपराधी को दबोचने में सफल रहे। वही इस वृतांत से जुड़े डीजल चोरी के मामले में मंगलवार 29 July 2025 करीब रात 9 बजे छापेमारी करने के दौरान साहेबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अन्तर्गत विशनपुर – केन्दुआ के आमगाछी स्थित मोहम्मद जवाहर आलम के दुका में 16 जार में छुपाकर रखे करीब 960 लीटर डीजल स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेलवे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है। जिसे विधिवत जब्त किया गया है। इस मामले संलिप्त अपराधी भी दबोचे गये।



