
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शासकीय हाई स्कूल सेमझीरा तहसील मुलताई में शासन की निशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र बालक विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संस्था के प्राचार्य नीलेश्वर कालभोर द्वारा किया गया। प्राचार्य नीलेश्वर कालभोर ने कहा कि इस योजना से ग्राम सेमझिरा हाई स्कूल मे आस पास के ग्रामों के विद्यार्थियों को इससे बहुत लाभ होगा और बच्चों को शाला आने में बहुत सुविधा होगी। आस पास के गाँव के पात्र विद्यार्थियों की दूरी दो किलोमीटर से अधिक दूरी से लेकर दस किलोमीटर तक है जिन्हे नि:शुल्क सायकिल दी गई जहॉ से विद्यार्थी शाला आते है। ये विद्यार्थी ग्राम आमाडोह, उभारिया, रतनपुर, झिरीखापा आदि ग्रामों से विद्यालय पढऩे आते है। इस अवसर पर उपस्थित जनपद सदस्य श्री धुर्वे द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली शासन की योजनाओं के बारे में बताया और उनके लाभ बतायें। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मोहन लाल पवार, भूतपूर्व सरपंच कीर्तन सिंह राठौड, एसएमडीसी सदस्य लखनलाल पाठेकर उपस्थित रहे। विद्यालय के 12 पात्र बालक विद्यार्थियों को जन प्रतिनिधि की उपस्थिति में नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। शाला से शिक्षक परसराम सूर्यवंशी, सोमसिंह सिसोदिया, सतीश सिंह रघुवंशी, संजय हाटेकर,शांति अखंडे उपस्थित रहे।



