गोड्डा
वार्षिक विषहरी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा : क्षेत्र के प्रचलित बौरमा ग्राम में वार्षिक विशेष विषहरी माता पूजा एवं नागपंचमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार की संध्या पूजा के अवसर पर भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। मंगलवार को सुबह सर्वप्रथम मंदिर की बारीकी से सफाई की गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से लाइटिंग आदि के माध्यम से सजाया गया।ग्रामीणों और समितियों की सामूहिक पूजा अर्चना के बाद बारी-बारी से विभीषण पोद्दार, निलेश पोद्दार, पवन पोद्दार सहयोगी नारद पोद्दार, छेदीलाल पोद्दार मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने पूजा अर्चना शुरू किया।वहीं मान्यता के अनुसार बारी-बारी से तीनों पुजारी के शरीर पर अप्रत्यक्ष रूप से दर्जनों प्रकार के देवी देवता का बारी-बारी से आगमन हुआ। सभी देवी देवताओं के द्वारा निकटवर्ती और दूर दराज से आए लाखों श्रद्धालुओं को उनके आग्रह पर फल, फूल, बिल्वपत्र, अक्षत, विभूति आदि रूपी महाप्रसाद दिया गया। श्रद्धालुओं ने बारी बारी से अपने मन की इच्छा के अनुसार फल प्राप्त करने का आग्रह किया। सभी पुजारी ने आगंतुकों की बातों को ध्यान पूर्वक गहराई से सुना और उनके प्रश्न के अनुसार उन्हें जवाब भी दिया। उन्हें उम्मीद भी दिया और विभिन्न प्रकार की चेतावनी आदि से संबंधित बातें भी बताया। साथ ही पूजा, पाठ, अर्चना, भजन, कीर्तन, ध्यान, रामायण पाठ, हनुमान चालीसा आदि के बारे में जानकारी दिया। हालांकि इस मंदिर में वर्ष के सभी दिनों पूजा पाठ होती है लेकिन बीच-बीच में विशेष पूजा हुआ करती है और प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर विशेष वार्षिक पूजा होती है। इस अवसर पर झारखंड, बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। मन्नतें पूर्ण होने पर सैकड़ों श्रद्धालु कथनानुसार अपने इच्छा से अधिक मात्रा में फल, फूल, दूध, धूमना, वस्त्र, आभूषण आदि चढ़ावा चढ़ाते हैं। इस कार्य में पुजारी विभीषण पोद्दार, निलेश पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, सहयोगी नारद पोद्दार, चंडीलाल पोद्दार, अध्यक्ष नारायण पोद्दार, सचिन पप्पू उर्फ आलोक कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत पोद्दार, चुन्नीलाल पोद्दार,राजू उर्फ राज किशोर पोद्दार, मुकेश पोद्दार, सुजीत पोद्दार, हरिओम पोद्दार,अमन कुमार, साजन कुमार, मनीष कुमार, सुमन कुमार पोद्दार, पंडित शुभम कुमार झा, सोनू कुमार, मोनू कुमार, दिलराज, गिरिराज, निखिल पोद्दार सहित गांव के संपूर्ण ग्रामीण, प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ निकटवर्ती कई प्रखंडों और पड़ोसी राज्य बिहार के भी श्रद्धालु तन- मन- धन आदि से सहयोग करते आ रहे हैं।



