गोड्डा

बरसात में धनकुडिया गांव की सड़क बन जाता है तालाब, 

- ग्रामीणों को भारी परेशानियों का करना पड़ता है सामना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा : जिले में विकास के दावों की सच्चाई एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला मुख्यालय से महज 50 किलोमीटर दूर मेहरमा प्रखंड के धनकुडिया पंचायत अंतर्गत धनकुडिया गांव के सड़क की हालत इतनी खराब है कि बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। जब से यह सड़क बनी है, हर साल बारिश के मौसम में यही हाल होता है। सड़क पर पानी इतना भर जाता है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने कई बार इस मुद्दे को स्थानीय अधिकारियों के समक्ष उठाया, यहां तक कि अखबारों में भी इसको लेकर खबरें प्रकाशित हुईं। बावजूद इसके अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास के दावों के तहत करोड़ों रुपये की योजनाएं चला रही है, लेकिन घनकुडिया जैसी जगहें दिखा रही हैं कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में ज़मीन पर कितना पहुंच रहा है। बढ़ती परेशानी और प्रशासनिक उदासीनता से ग्रामीणों नाराज हैं। यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर विकास किसके लिए और किस हद तक हो रहा है? और क्या ग्रामीण भारत आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसता रहेगा?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button