मेरठ शहर के समग्र विकास पर केंद्रित समेकित योजना पर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ । आयुक्त मेरठ मंडल हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में आज आयुक्त सभागार में मेरठ नगर के समग्र विकास के लिए तैयार की गई समेकित योजना के प्रस्तुतीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों — कमिश्नरी चौराहा, तेजगढ़ी, बच्चा पार्क और हापुड़ अड्डा — के सौंदर्यीकरण संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।आयुक्त ने मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि वे स्थलीय निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण कार्यों की व्यवहारिकता की जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।बैठक में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, एमडीए के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


