मुरादाबाद

200 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी के आरोप में पुलिस ने की FIR

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में जीएसटी (GST) धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने मोहम्मद शहजाद नामक व्यक्ति के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
दो मोबाइल सिम कार्डों का उपयोग करके कुल 122 फर्जी कंपनियां बनाई गईं
उत्तराखंड के जिला जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नम्बर 11 रहने वाले आरोपी मोहम्मद शहजाद पुत्र मोहम्मद हसींन पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जीएसटी के तहत पंजीकरण प्राप्त किया।
जांच में पता चला है कि धोखाधड़ी के लिए केवल दो मोबाइल सिम कार्डों का उपयोग करके कुल 122 फर्जी कंपनियां बनाई गईं।
पुलिस शहजाद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है
शहजाद ने इन कंपनियों के नाम पर बिना किसी वास्तविक माल की खरीद या बिक्री के, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा किया और उसे आगे विभिन्न फर्मों को पास किया।इस पूरे रैकेट के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का अनुमान है।
मुरादाबाद के उपायुक्त, राज्य कर, खंड-7 की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शहजाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं 61(2), 318, 338 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस शहजाद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button