बरेली

ग्राम प्रधानों ने की सचिव को ग्राम पंचायतों से हटवाने की मांग।

फतेहगंज पूर्वी।                                 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर तहसील के ब्लॉक भुता की कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सचिव के खिलाफ उसकी कार्यशैली सही नहीं होने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सीडीओ बरेली को दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि सचिव की कार्यशैली उनके प्रति ठीक नहीं है।वही ग्राम हरेली के प्रधान का आरोप है कि उनके गांव में गौशाला है जिसमें करीब 159 गौवंश पशु हैं लेकिन उक्त सचिव कहता है कि प्रति गौवंश के हिसाब से उसे दस रुपये चाहिए तब ही वह बिल वगैरह और केयर टेंकरो का पेमेंट करवाएगा प्रधान ने परेशान होकर सचिव की शिकायत की है।सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कहना है कि उक्त सचिव को उनकी ग्राम पंचायतों से हटवाकर अन्य किसी भी सचिव को तैनात किया जाए।प्रधानों ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button