वाग हॉस्पिटल रामगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
65 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
सीकर दांतारामगढ़। वाग हॉस्पिटल रामगढ़ में जय श्री फार्मास्युटिकल दांतारामगढ़ के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वाग हॉस्पिटल के डॉ इमरान खान ने बताया कि मंगलवार को जय श्री फार्मास्युटिकल दांतारामगढ़ के सौजन्य से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकते हैं , रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। संयोजक आकाश कुमावत ने बताया कि रक्तदान शिविर में संग्रहीत किया गया ब्लड, शांति ब्लड सेंटर सिरसी रोड़ बिंदायका जयपुर की टीम द्वारा संग्रह किया गया। वहीं रक्तदाताओं को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रतन लाल यादव, श्री कल्याण विमेन वेलफेयर संस्था के फाउंडर बाबूलाल कुमावत, परमानंद कुमावत, डॉक्टर इमरान खान, डॉ विकास रंका, नटवरलाल सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद खेतान, आकाश कुमावत, ओम प्रकाश कुमावत, शमशेर खान, समीर खान, सुरेश मीणा रमेश कुमावत, रक्तदाताओं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



