अमरोहा

संगीत सम्राट मोहम्मद रफी को अनोखी श्रद्धांजलि

अमरोहा के जुहैब ने कोयले से बनाई 6 फीट लंबी तस्वीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा : अमरोहा में संगीत सम्राट मोहम्मद रफी की जयंती पर एक युवा चित्रकार ने उन्हें अलग अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी जुहैब अमरोही ने कोयले से मोहम्मद रफी की 6 फीट लंबी भावुक तसवीर दीवार पर उकेरी है।यह तसवीर अब लोगों का दिल जीत रही है। जुहैब अमरोही ने इस चित्र के ज़रिए रफी की सादगी, मुस्कुराहट और भारतीयता के हर रंग को जीवंत कर दिया है। यह सभी तत्व उनके गीतों में हमेशा झलकते रहे हैं।चित्रकार ने कहा, “मोहम्मद रफी के गीतों में भारत की आत्मा बसती है। यही प्रेरणा इस चित्र के पीछे की भावना है।” समसामयिक मुद्दों को अपनी कला के जरिए उठाने वाले जुहैब इससे पहले भी कई सामाजिक संदेश देने वाले चित्र बना चुके हैं। रफी की यह कलाकृति कला, भावना और श्रद्धा का एक बेहतरीन संगम बन गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button