खैरथल

प्रस्तावित उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ सुपर फास्ट साप्ताहिक रेलगाड़ी का खैरथल मे स्टापेज ना देने से लोगो में निराशा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत खैरथल रेलवे स्टेशन का अब कायाकल्प हो चुका है ।  वर्तमान में खैरथल  जिला मुख्यालय भी है,  अनेक सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा कई बार  महत्वपूर्ण ट्रैनों के ठहराव की मांग की गई , कुछ ट्रेनों का ठहराव भी किया गया है परन्तु महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है इसी क्रम में विप्र कल्याण समिति जिला खैरथल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने डीआरएम जयपुर को पत्र मेल कर हाल ही में रेल मंत्रालय द्वारा मंजूर प्रस्तावित नई साप्ताहिक ट्रेन संख्या 20889/20990 उदयपुर सिटी चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के खैरथल स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। खैरथल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं।  खैरथल से पर्यटक स्थल उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन की कोई कनेक्टिविटी नहीं है। बताया जा रहा है कि राजगढ़ मे प्रस्तावित रेलगाड़ी का स्टापेज दिया गया है जबकि जिला हैडक्वाटर खैरथल मे स्टापेज नही दिया गया लोगों का कहना है खैरथल की उपेक्षा होती रही है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button