गुना

बाजार में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री कटे हुए फल, कटी हुई सब्जियां, खुले में बिक रही मिठाइयां आदि खाने से बचें

गुना में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गुना : अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई है। कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार ऋषिश्वर ने बताया की वर्तमान में जिला अतिवृष्टि एवं बाढ़ की चपेट में है ।अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में विभिन्न संक्रामक बीमारियां फैलने की प्रबल संभावना होती है जिसमें उल्टी दस्त पेचिश, हैजा,टाइफाइड, मलेरिया एवं डेंगू आदि के फैलने की संभावना होती है। इन परिस्थितियों में स्वच्छ पानी आवश्यक है यदि स्वच्छ पानी उपलब्ध न हो तो पानी को उबालकर फिर ठंडा करके पीएं। केवल हैंडपंप एवं ट्यूबबेल का ही पानी पीएं, खुले कुआं का पानी न पीएं। बाजार में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री कटे हुए फल, कटी हुई सब्जियां, खुले में बिक रही मिठाइयां आदि आदि खाने से बचें। भोजन बनाने से पहले साबुन से हाथ धोएं, भोजन करने से पहले साबुन से हाथ धोएं, बच्चों को धुलाने के बाद साबुन से हाथ धोएं राख का उपयोग न करें। हमेशा ताजा भोजन करें बासा भोजन बिल्कुल भी ना करें। पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थ, हरी सब्जियां एवं दाल का उपयोग भोजन के रूप में करें।चूंकि वर्तमान में अति वृष्टि के कारण जगह -जगह पानी भर गया है जिसमें मलेरिया व डेंगू के लार्वा पनपने की आशंका है।
जिले वासियों से अपील की गई है कि वह अपने घरों के आसपास पानी भरा न रहने दें। अपने छतों के ऊपर पड़ी अनुपयोगी सामग्री जैसे टूटे-फूटे सामान टायर, ट्यूब, प्लास्टिक के मग,बाल्टी मटके आदि को फेंक दें क्योंकि उनमें स्वच्छ पानी जो भरा है उसमें लार्वा पनपने की प्रबल संभावना होती है। मलेरिया, डेंगू के लार्वा को पनपना के लिए स्वच्छ जल की चंद बूंदे ही काफी होती हैं। इसी तरह घरों में कूलरों एवं फ्रिज की सफाई प्रत्येक 7 दिन में आवश्यक है। साथ ही घर में बाथरूम के आसपास रखे मटके, प्लास्टिक टूटे मग आदि में लार्वा पनपने की संभावना है इसलिए घर में पानी जमा न होने दें। घर के आसपास सफाई रखें शाम के समय घर में नीम की पत्तियों का धुआं करें, फुल कपड़े पहने, घर की खिड़कियों में जाली लगाएं, रात्रि को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, घर के बाहर नालियों में भरे हुए पानी में पुराना ऑयल डालें।
वर्तमान में अति दृष्टि के कारण बरसात के मौसम में सर्पदंश की संभावना भी प्रबल होती है इस हेतु खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर आदि फुल जूते पहने एवं रात्रि में खेतों में काम करने या आते जाते समय टॉर्च का उपयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को सांप द्वारा काट लिया जाता है तो उसके झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े, काटे हुए स्थान पर कुछ न लगाएं, चुस्त कपड़े, घड़ी, बेल्ट आदि निकाल दें। उसे तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में लेकर आए जहां पर उसके उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध हैं। 100 मिनट के अंदर व्यक्ति अस्पताल पहुंच जाता है तो उसके बचने की 100 प्रतिशत प्रबल संभावना होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button