
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली छात्र व छात्राओं को टककर मार कर घायल कर दिया। घटना से ग़ुस्साए ग्रामीणों ने मिट्टी से भरे डंपरो को रोक लिया और पुलिस को इसकी सुचना दी। पुलिस और तहसील प्रशासन ने आधा दर्जन डंपरो को सीज कर दिया।
थाना कोतवाली शहर के गाव कंभोर निवासी कनक, राधिका और अभय कुमार आज सुबह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रहे थे जैसे ही वह अपने गाव से बाहर रोड पर आये तो सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टककर मार दी,जिससे बच्चे घायल हो गये। ग्रामीणों ने डंपरो को रोक लिया और इसकी सुचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस और तहसील विभाग के नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने घटना स्थल का मुआयना किया और मिट्टी से भरे 6 डंपरो को सीज कर दिया। उन्होंने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि डंपरो की विभिन्न बिन्दुओ पर जांच की जारही है जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप ही आगे की कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी। फिलहाल डंपरो की चाबीया और कागज़ात उनके क़ब्ज़े मे हैं।



