बरेली

निरीक्षण में खामियां मिलने पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
फरीदपुर,बरेली । जिला धिकारी के निर्देशानुसार एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने खाद गोदाम रजऊ परसपुर‚एवं ककरा खुर्द का औचक निरीक्षण किया और खाद की बिक्री एवं अभिलेखों को चैक किया। निरीक्षण के दौरान खाद गोदाम रजऊ परसपुर में रेट व स्टॉक बोर्ड ‚स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाया गया‚रजिस्टर में किसानों के मोबाईल नम्बर एवं हस्ताक्षर भी अंकित नहीं पाये गयें‚ तथा एक किसान 05 से अधिक कट्टे दिये जाने के सम्बंध में गोदाम प्रभारी से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया तथा सम्बन्धित किसानों की भूमि के सम्बंध में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी। रजऊ परसपुर गोदाम में वर्षा का पानी अन्दर आ रहा था‚  व्यवस्थाएं ठीक ना पाए जाने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। खाद्य गोदाम ककरा खुर्द में एसडीएम के निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रभारी ही अनुपस्थित मिले। एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण में पायी गयी कमियों के सम्बंध में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) को निर्देश दिये गये कि नियमानुसार सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें‚ तथा तहसील क्षेत्र में स्थापित खाद गोदामो का प्रतिदिन निरीक्षण करते हुये नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चिचत किया जाये कि खाद की कालाबाजारी न होने पाये तथा खाद की बिक्री निर्धारित मूल्यों पर करते हुये किसानों को खाद उपलब्ध करायी जायें। यदि इस सम्बंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है‚ तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेंगी। कालाबजारी की रोकथाम एवं किसानों को निर्धारित मूल्यों पर खाद उपलब्ध कराये जाने हेतु खाद गोदाम का औचक निरीक्षण समय–समय पर तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button