गोड्डा

मंत्री दीपिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर एयरपोर्ट पर किया अभिवादन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो गोड्डा 
गोड्डा : महागामा विधायक सह झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार की ओर से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय अभिवादन किया गया। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए उन्हें झारखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान भगैया सिल्क से निर्मित एक विशेष शॉल ओढ़ाकर राज्य की ओर से सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया।यह शॉल गोड्डा जिले के महागामा स्थित भगैया क्षेत्र में स्थानीय बुनकरों द्वारा हाथ से बुना गया था, जो झारखंड की समृद्ध बुनकरी परंपरा, हस्तशिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। राष्ट्रपति महोदया को यह शॉल ओढ़ाकर न केवल उनका अभिनंदन किया गया, बल्कि झारखंड की लोककला और शिल्प परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर उभारने का प्रयास किया गया। इस गरिमामय अवसर पर झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस स्वागत को और भी विशेष बना दिया। महामहिम राष्ट्रपति का देवभूमि देवघर आगमन सम्पूर्ण राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उनकी उपस्थिति ने झारखंड की सांस्कृतिक अस्मिता, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और आदिवासी समाज की विरासत को सम्मानित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button