बरेली
पालिका अध्यक्ष द्वारा बोर्ड की मीटिंग ना बुलाए जाने पर सभासदों ने ईओ को दिया ज्ञापन

बरेली ,फरीदपुर । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष द्वारा लगभग 1 वर्ष से पालिका बोर्ड की बैठक ना बुलाए जाने पर नगर के सभी विकास कार्य बाधित होने से नाराज सभासदों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन दिया है और शीघ्र ही पालिका बोर्ड की बैठक बुलाए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देते हुए पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि अध्यक्ष द्वारा लगभग एक वर्ष से बोर्ड की मीटिंग नहीं बुलाई गई है जिस कारण नगर में होने वाले विकास कार्य बाधित पड़े हुए हैं। जबकि नगर पालिका अधिनियम 1916 के अंतर्गत पालिका बोर्ड की मीटिंग प्रतिमा बुलाए जाने का नियम है जिसका घोर उल्लंघन किया जा रहा है। इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष द्वारा बोर्ड की मीटिंग बुलाने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र द्वारा 5, 6 बार अवगत कराया गया मगर अधिशासी अधिकारी द्वारा बोर्ड की मीटिंग बुलाने का एजेंडा जारी नहीं किया गया इसे प्रमाणित होता है कि आपसी सहमति से जो पत्र जारी किया गया है वह गुमराह करने वाला था। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया है कि पालिका अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के होने के कारण मौजूदा सरकार की नीतियों व विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं। सभासदों ने कहा है कि 15 दिवस के अंदर पालिका बोर्ड की मीटिंग नहीं बुलाई गई तो सभी सभासद शासन एवं प्रशासन को इसकी शिकायत करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सभासद देवेंद्र सिंह टोनी, मोहित सिंह तोमर, फरहत नाज, निर्दोष जायसवाल, रनजीत सिंह, संजीव शुक्ला, दर्जनों सभासद मौजूद रहे।


