बिजनौर

ग्रामीणों ने चोर समझकर दो युवकों को जम कर पीटा।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को चोर समझकर पकड़ लिया और उनके साथ जम कर मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि बुधवार को क्षेत्र के गांव अब्दुल रहमान पुर पुरैनी में एक पति-पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई थी। दोनों का शव गांव के बाहर पड़ा मिला था। इसके बाद गांववाले कहने लगे कि पति-पत्नी को चोरों ने मारकर फेंक दिया है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची, तो ग्रामीणों ने भारी विरोध कर दिया। पुलिस के समझाने पर थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया था।
गुरुवार को गांव वालों ने 2 संदिग्ध युवकों को चोर समझ कर पकड़ लिया। और दोनों को जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर जाने लगी। इस पर गांववालों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस को घेर लिया। वो जिद पर अड़ गए कि हम इन दोनों को नहीं ले जाने देंगे। गांव में ही इनको सजा देंगे। पुलिस से भिड़ने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा थी। बेकाबू हो रही स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए 6 थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया। गांव में पुलिस के 100 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक बटालियन पीएसी भी तैनात है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button