बरेली
छप्पन भोग परिवार ने बाँके बिहारी मंदिर, हरि मंदिर में सजाई भजन संध्या झूमे भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री राधा रानी जी छप्पन भोग परिवार की और से आयोजित श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर बरेली में श्री हरि संकीर्तन मंडल ,श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली ने मचाई धूम। संकीर्तन मंडल सभी सदस्यों ने सचिव श्री रवि छाबड़ा जी के निर्देशन में जुगल जोड़ी सरकार के श्री चरणों में भजनों के माध्यम से अपनी हाजरी लगाई। इस अवसर पर श्री हरि मंदिर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी महिला समिति सदस्यों के साथ उपस्थित रही।भजन संध्या के समापन पर रवि छाबड़ा ने श्री राधा रानी छप्पन भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति आभार व्यक्त किया ।


