ललितपुर

मानवता की मिसाल

शिवम श्रीवास्तव ने 29वीं बार किया ओ-नेगेटिव रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में जय अंबे रक्तदान समिति के माध्यम से एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली। दुर्लभ ओ-नेगेटिव रक्त की जरूरत होने पर समिति के सहयोग से एक रक्तदाता ने आगे बढ़कर जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती करीब 72 वर्षीय मरीज रामसेवक पंथ को ओ-नेगेटिव ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी। इस संबंध में सोशल मीडिया और अमित कुमार पंत के माध्यम से जय अंबे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर को सूचना मिली। सूचना मिलते ही समिति सक्रिय हो गई। समिति के प्रयास से ओ-नेगेटिव रक्तदाता शिवम श्रीवास्तव (ब्रांच मैनेजर, स्टार हेल्थ) ने अपने सभी जरूरी कार्य छोड़कर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचकर मरीज के लिए रक्तदान किया। शिवम श्रीवास्तव ने यह रक्तदान 29वीं बार किया, जिसे लोगों ने सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया। रक्तदान के बाद शिवम श्रीवास्तव ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। मरीज के परिजनों ने जय अंबे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर और रक्तदाता शिवम श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाजसेवी कन्हैयालाल रजक, बलराम राज, मरीज के पुत्र विनोद पंथ, एलेक्स पंथ और बाल मुकुंद साध सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button