खैरथल
मंदिर से मंदिर जोड़ो अभियान के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : मंदिर से मंदिर जोड़ो महाभियान के तहत दूसरे चरण में तीसरा पाठ पुरुषार्थ फाउंडेशन की और से प्रयागराज वाले श्री ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में शहर के किशनगढ़ रोड स्थित पेट्रोल मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम आयोजक सुनील लालवानी नें बताया की कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन मंगलवार शाम को किया गया!कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया
इस मौके पर मानसिंह जांगिड़,पोनी गुप्ता, अशोक,बलदेव, अनिल अग्रवाल,राजकुमार,सुनील लालवानी, मुकेश गुप्ता समेत अनेको पुरुष व महिलाए मौजूद रही



