जालौन

निजी डॉक्टर की लापरवाही से फिर दो जिंदगियों का अंत — महिला और नवजात की दर्दनाक मौत, जांच शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई (जालौन)। शहर के करमेर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक बार फिर चिकित्सकीय लापरवाही ने दो मासूम जिंदगियों की बलि ले ली। बुधवार को एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और मृतका के परिजनों ने अस्पताल संचालक चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी उस डॉक्टर पर कई जानें लेने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन हर बार वह अपने रसूख के दम पर कार्रवाई से बच निकलता रहा है।जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र नगर निवासी एक गर्भवती महिला को उसके परिजन बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा के चलते नजदीकी निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक, जो खुद को हर बीमारी का विशेषज्ञ बताता है, ने महिला की जांच कर उसे खून की कमी बताई। इसके बावजूद, डॉक्टर ने महिला को किसी बेहतर अस्पताल में रेफर नहीं किया और स्थानीय स्तर पर ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही महिला की स्थिति गंभीर हो गई और अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर डॉक्टर ने आनन-फानन में महिला और नवजात को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। नवजात शिशु को इलाज के लिए भर्ती किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई।घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डॉक्टर पहले ही अस्पताल से फरार हो गया है। इलाके में चर्चा है कि यह वही डॉक्टर है जो पहले भी एक महिला की जान ले चुका है, लेकिन हर बार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर बच निकलता है।
अब परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं, और क्षेत्रीय जनता इस बार कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button