
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : किशनगढ़बास। पंचायत समिति सभागार में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित लाडो प्रोत्साहान योजना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ‘लाडो उत्सव’ का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधान बद्रीप्रसाद सुमन , ब्लॉक विकास अधिकारी मुकेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना गुप्ता, स्पेक्ट्रा फाउंडेशन के मुख्य गुलाब शर्मा, लाडो प्रोत्साहन के लाभार्थीयों एवं साथिन उपस्थित हुए। कार्यक्रम मे मंच संचालक जिन्नी कुमारी के द्वारा किया गया साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। विभाग पर्यवेक्षक नीरज शर्मा द्वारा बताया गया की महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित लाडो प्रोत्साहन योजना में सात किस्तों में डेढ़ लाख रूपए मिलते है। योजना के मुख्य उद्देश्य बालिकाओ के प्रति सकारात्मक सोच, प्रसव एवं उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में लाडो प्रोत्साहान योजना से लाभान्वित 10 बच्चियों का जन्मदिवस एवं उपहार दिए गए।


