पाकुड़

क्षेत्रीय समस्याओं पर गंभीर दिखे युवा नेता तनवीर आलम

Youth leader Tanveer Alam appears serious about regional issues

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह युवा नेता तनवीर आलम ने शुक्रवार को पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ पार्टी की सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया, बल्कि क्षेत्रीय समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पाकुड़ जिला अध्यक्ष कुमार ने की। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव से जुड़ी समस्याओं को रखा, जिसमें ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा, बिजली की अनियमित आपूर्ति, स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जैसे अहम मुद्दे प्रमुख रहे। तनवीर आलम ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सम्बन्धित विभागों तक पहुंचाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान कुछ फरियादी भी अपने व्यक्तिगत मामलों को लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। तनवीर आलम ने यह भी कहा कि पाकुड़ जैसे सीमावर्ती और आदिवासी बहुल क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन बेहद ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली—ये तीन ऐसे मूलभूत क्षेत्र हैं जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में जहां लोग अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, वहां कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता जनसेवा है। इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। तनवीर आलम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर स्तर पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।इस मौके पर उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसेवा कार्यक्रमों को और तेज किया जाएगा। मौके कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम ,जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, पर्यवेक्षक अशोक दास, देबू विश्वास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज , जिला सचिव सेलिम हुसैन, सोशल मीडिया पाकुड़ जिला अध्यक्ष पियारुल इस्लाम, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख,पाकुड़ जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग अमीर हमजा उर्फ मिस्टर, हबीबुर रहमान, जहीरुल इस्लाम, नजरुल इस्लाम जलालुद्दीन ,अकबर,सानू शेख, तारानगर के मोहम्मद नसीम के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button