अमरोहा
अमरोहा के कनेटा और पहाड़पुर बककाल में चल रही है फर्जी स्कूलों में शिक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की ब्लॉक हसनपुर क्षेत्र के ग्राम कनेटा और पहड़पुर बक्काल में बिना मान्यता के चला रहे हैं l स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के चलते फर्जी स्कूलों का संचालन करने वालों का यह धंधा तेजी के साथ फल फूल रहा है। बताया जाता है कि ये स्कूल संचालक कई सालों से लगतार बच्चो के साथ शिक्षा के नाम पर खिलवाड कर रहे हैं l जिस वजह से स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं l और प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं होते हैं l और शिक्षा के नाम पर बच्चों के परिवार वालों से फर्जी स्कूल संचालकों द्वारा शिक्षा के नाम पर बहुत मोटी रकम हड़पी जा रही है l जिस वजह से बच्चो के परिजन इतनी मोटी रकम न बन पाने की वजह से अपने बच्चो को शिक्षा हासिल नही करा पाते हैं l देखना होगा कि जिला प्रशासन के अधिकारी कब तक इन फर्जी स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करते हैं l या उनको जांच के नाम पर ही छोड़ दिया जायेगा l


