अमरोहा
अमरोहा में गंगा का जलस्तर स्थिर, मगर खतरा बरकरार; 73 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण तिगरी स्थित गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को गंगा का गेज स्थिर रहा पर बिजनौर बैराज से 73 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। गंगा किनारे के गांवों में किसानों को पशुओं के लिए चारा लाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ खंड विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा से तिगरी स्थित गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को गंगा का गेज स्थिर रहा लेकिन, बिजनौर बैराज से 73 हजार क्यूसेक से अधिक पानी भी डिस्चार्ज किया गया है। उधर, गंगा किनारे के गांवों में पशुओं के लिए चारा लाने में किसानों को परेशानी हो रही है।
गंगा किनारे पर बसे गांव मंदिर वाली भुड्डी, शीशो वाली, दारानगर, अलीनगर, चकनवाला ऐतवाली, सुल्तानपुर, ओसिता जगदेपुर, कांकाठेर, तिगरी, रसूलपुर भंवर, रसूलपुर एहतमाली, देवीपुर उर्फ मोहसनपुर, पपसरी खादर, मुकरामपुर, शाहजहांपुर छात, रमपुर खादर, चांदरा फॉर्म, रानी बसतौरा, बिसाबली, कुई वाली, देव वाली, पट्टी खादर, झुंडपुरा व हसनपुर तहसील के गांव सिरसा गुर्जर की मढैया, सतैडा की मढैया, गंगानगर, पौरारा, दियावली आदि गांव के नजदीक पानी पहुंच गया है।यहां के ग्रामीण पानी में जलमग्न होकर पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहे हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष कुमार ने बताया तिगरी गंगा के खतरा का निशान 202.00 मीटर पर है। शनिवार को गेज 200.15 मीटर पर ही रहा। शुक्रवार को भी यही गेज था। हालांकि पानी छूट रहा है। विभाग लगातार निगरानी में लगा हुआ है।



