
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा। प्रेमिका संग होटल में कॉफ़ी पी रहा था पति । पत्नी ने प्रेमिका को कूटा, पति मौके से फरार । होटल के बाहर पत्नी और प्रेमिका में मारपीट । हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल हो गया ।।
जनपद हापुड के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला है ।
हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां एक रेस्टोरेंट में पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच हुए हाई वोल्टेज ड्रामे ने सबका ध्यान खींच लिया है। यह घटना जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट में रंगे हाथ पकड़ लिया । और मौके पर ही पत्नी ने प्रेमिका के बाल पकड़कर पिटाई कर दी । इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं।
यह मामला तब सामने आया, जब एक पत्नी को अपने पति के किसी और महिला के साथ होने की जानकारी लगी, जिसके बाद उसने सुबह से ही पति का पीछा करना शुरू कर दिया । पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है । और वह उसके साथ समय बिता रहा है । इस शक के आधार पर पत्नी ने पति को अन्य महिला के साथ पिलखुवा के एक रेस्टोरेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया। रेस्टोरेंट में पति अपनी कथित प्रेमिका के साथ बैठकर कॉफी पी रहा था। पत्नी ने गुस्से में आकर रेस्टोरेंट में मौजूद प्रेमिका की जमकर पिटाई शुरू कर दी जबकि पति मौका पाकर वहां से भाग निकला ।
इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर का माहौल पूरी तरह से गरमा गया। रेस्टोरेंट संचालक ने दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर कर दिया । जिसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच न केवल तीखी नोकझोंक हुई, बल्कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई । गुस्से में तमतमाई पत्नी ने प्रेमिका पर थप्पड़ों की बरसात करते हुए जमकर अपना गुस्सा उतारा, जबकि पति इस हंगामे के बीच मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होटल के बाहर दोनों महिलाओं के बीच मारपीट हो रही है, और आसपास खड़े लोग इस तमाशे को देख रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए इकट्ठा हो गए, और कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पत्नी गुस्से में प्रेमिका पर चिल्ला रही है, और दोनों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट की नौबत आ गई। इस पूरे हंगामे के बीच पति कहीं भाग गया।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पटनीश कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत आती है तो दर्ज कर मामले की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी …



