बालाघाट

पत्रकार संघ अध्यक्ष इन्द्रजीत भोज के पिता खूबचंद भोज के निधन पर सांसद पारधी ने जताई संवेदना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : जिला पत्रकारिता जगत, शुभचिंतक तथा मित्रमंडल उस समय शोकमग्न हो गया जब बालाघाट जिले के मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष व अधिवक्ता  इन्द्रजीत भोज के पिता  स्व. खूबचंद भोज का हाल ही में 08 जुलाई दिन मंगलवार को 84 वर्ष कि आयु में निधन हो गया। जैसे ही यह समाचार सोशल मीडिया व अखबारों के माध्यम से फैला,पूरे क्षेत्र के पत्रकारों,सामाजिकजनों, इष्टमित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ 2 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर में शोकाकुल परिवार के निवास स्थान पहुंची और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. खूबचंद भोज के पुत्र इन्द्रजीत भोज व धर्म पत्नी,एक पुत्री तथा सात पुत्र सहित परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार उनके साथ है। संवेदना प्रकट करने पहुंची सांसद भारती पारधी की उपस्थिति से शोकाकुल परिवार को भावनात्मक संबल मिला। परिजनों ने भी सासंद भारती पारधी के इस आत्मीय सम्वेदना के लिए आभार प्रकट किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button