सिंगरौली

आयुर्वेद चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। बरगवां तहसील क्षेत्र के देवरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयूष में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी श्याम सुन्दर प्रजापति के साथ पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना में संबंधित मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर नही हुई। म.प्र. अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने इस मामले में एसपी को ज्ञापन सौपा है। उक्त संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान के नेतृत्व एवं संयोजक नरेन्द्र, श्रीकांत त्रिपाठी, रमेश पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी, प्रेमलाल ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा है और कहा है कि चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति जुगल बिहारी गुप्ता के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज हो। वही उक्त मोर्चा ने पैंशनरों के समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button