पाकुड़

रहसपुर पंचायत भवन एवं लीगल लिटरेसी क्लब में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्र

Legal awareness program organized at Rahaspur Panchayat Bhawan and Legal Literacy Club

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में शनिवार को पाकुड़ प्रखण्ड के रहसपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम में नालसा के योजना , साथी योजना, डॉन योजना, जागृति योजना , आशा इकाई योजना समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता पर विशेष रूप से जागरूक की गई।इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख ने बताया कि ऐसे निराश्रित बच्चे जिनका आधार कार्ड न रहने के कारण योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे है ऐसे बच्चों को साथी योजना के तहत पहचान कर आधार कार्ड बनाने सुनिश्चित करने। जागृति योजना के तहत लोगों को अपने अधिकार एवं कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक सुनिश्चित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय के किरण पहुंचाने को लेकर अभियान को सफल बनाने हेतु जागरूक की गई। डॉन योजना के तहत नशीली दवाओं का दुरुपयोग से बचने। नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई, ताकि नशा मुक्ति समाज का निर्माण हो सके।आशा इकाई योजना के तहत बाल विवाह के मामलों में कानूनी सहायता और सलाह प्रदान कर पीड़ितों को शिक्षा,कानूनी अधिकार, समाज के मुख्यधारा से जोड़ने बाल विवाह की रोकथाम के कई बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं लीगल लिटरेसी क्लब जीदातो गर्ल्स हाई स्कूल में कमला राय गांगुली एवं राज पल्स टू पाकुड़ में अमूल्य रत्न रविदास ने बाल विवाह, शिक्षा के अधिकार, समेत समाज के हित से संबंधित कई मुद्दे पर जागरूक किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, नशा मुक्ति, बाल विवाह मुक्ति, लोगों को कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक समेत योग्य व्यक्ति को कानूनी सहायता प्रदान करने एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर अभियान चलाया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया गीता कुमारी माल पीएलवी मो सायेम अली, पंचायत के प्रतिनिधि समेत ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं लीगल लिटरेसी क्लब में कमला राय गांगुली, अमूल्य रत्न रविदास,में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button