गोड्डा

एसडीओ ने परसपानी पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय आदि का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/पथरगामा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने शनिवार को प्रखंड अंतर्गत परसपानी पंचायत के विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, प्लस टू उच्च विद्यालय परसपानी, आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर एवं पंचायत भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र बांसबिठा से हुई, जहाँ एसडीओ ने बच्चों से सौम्य व्यवहार करते हुए सवाल-जवाब किए। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका को पोषण, स्वच्छता और उपस्थिति से संबंधित कई जरूरी निर्देश दिए गए।
इसके बाद एसडीओ ने प्लस टू उच्च विद्यालय परसपानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, छात्रों के नामांकन, फर्नीचर की स्थिति और शिक्षकों की संख्या के संबंध में जानकारी ली और सुधार के निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए एसडीओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा, 15वें वित्त आयोग की योजनाएं और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों से अद्यतन रिपोर्ट ली। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम, पंचायत सचिव सुदर्शन कुमार, रोजगार सेवक मो० मजीद सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button