अमरोहा
अमरोहा में जिला पंचायत सदस्य और प्रधान ढक्क व प्रधान के भाई पर सरकारी भूमि बेचने में केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढक्का के लेखपाल एवं हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी बॉबी गौतम पुत्र सोमपाल सिंह का कहना है कि गाटा संख्या 1172 रकबा 0.210 हेक्टेयर व गाटा संख्या 1221ख रकबा 0.320 हेक्टेयर भूमि पर क्रमश: रास्ता व ढक्का ड्रोन के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है लेखपाल के मुताबिक गाटा संख्या 1172 की 902.56 वर्ग मीटर पर अतिक्रमण किया गया है अतिक्रमण करने वाले चाहत पुत्र मेहंदी हसन, अब्दुल कयूम पत्र अब्दुल बासित, नदीम पत्र रमजानी, मोबिन व सलीम ढक्का आदि हैं जबकि गाटा संख्या 1221 के 0.1047 हेक्टेयर भूमि पर चौधरी आकिब, तारिक, विकार, राजवीर आदि के द्वारा कब्ज़ा किया हुआ है लेखपाल का कहना है कि गांव के स्थाई निवासी शराफत हुसैन, शमीम अहमद ,रियाजुद्दीन वकार ढक्का आदि ने सामूहिक लिखित बयान दिया है कि जिला पंचायत सदस्य चौधरी आकिब ,प्रधान शाहरोज़ व प्रधान का भाई शाहनवाज इकबाल ने ग्राम समाज की भूमि मौखिक रूप से विक्रय की थी थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है



