बरेली
बरेली उत्तर प्रदेश राष्ट्रार्पण – स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति
राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए बरेली में कार्यकारिणी का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्र व्यापी अभियान “राष्ट्रार्पण – स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति” के अंतर्गत आज बरेली में महानगर बरेली की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक आगामी आयोजनों, कार्ययोजनाओं और जिम्मेदारियों के निर्धारण पर केंद्रित रही। बैठक में महानगर संगठन विस्तार एवं चयन का विषय भी प्रमुख रूप से सम्मिलित था।बैठक की अध्यक्षता अभियान के प्रांत संगठन मंत्री सतीश गुप्ता, महानगर संरक्षक गोपाल कृष्ण मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष सुदेश गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से की।प्रांत संगठन मंत्री सतीश गुप्ता जी ने कहां हम सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक है और उस सरकार व संगठन के समर्थक एवं सहयोगी हैं, जो सनातन संस्कृति की विचारधारा के साथ निरंतर गतिमान है।” संगठन महामंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ व मंडल अध्यक्षों से कहा कि वह जल्दी-जल्दी अपने संगठन का विस्तार करें । “राष्ट्रार्पण” अभियान वर्तमान में देश के अनेक राज्यों में सक्रिय है बैठक में उपस्थित हर्षवर्धन शर्मा, रवि मौर्य, कौशिक टंडन,लाखन सिंह,बलवंत सिंह , अजय पाल, निखिल वर्मा ,पंडित नीलेश शर्मा, अशोक वर्मा, मोहित गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे।



