सिंगरौली

लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। लायंस क्लब विद्युत विहार की महिला सदस्यों द्वारा हरियाली तीज का पारंपरिक पर्व बड़े ही उत्साह, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन के साथ आस्था गुप्ता के द्वारा गणेश वंदना की मनोरम प्रस्तुति से हुआ। हरियाली तीज का यह पर्व नारी शक्ति की आस्था, प्रेम और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने तप और भक्ति से प्रसन्न कर जीवनसाथी के रूप में प्राप्त किया, यही कारण है कि यह पर्व शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, हरियाली तीज का वातावरण उत्सवमयी रहा रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक गीतों की गूंज, नृत्य और झूलों की रौनक ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। सावन की हरियाली की प्रस्तुति हेतु महिलाओं ने लोकगीत गाए, झूला झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों मे उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रावती बैस, दीपा सिंह, ममता अग्रवाल, बबली गुप्ता, मंजू बंसल एवं  कंचन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उपस्थित महिलाओं ने झूला झूलने के साथ-साथ पारंपरिक तीज गीतों का गायन कर वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। उपस्थित महिलाओं द्वारा दीपा सिंह को तीज क्वीन घोषित कर सम्मान प्रदान किया गया। लायंस क्लब विद्युत विहार की प्रथम महिला चंद्रावती बैस ने सफल आयोजन के लिए उपस्थित महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं तथा क्लब को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित महिलाओं में चंद्रावती बैस, मंजू बंसल, निशा बंसल, पद्मा श्रीनिवास, शिखा बंसल, बबली तारकेश्वर, रश्मि अग्रवाल, अंजलि सिंह, ममता अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, स्वाति केशरी, दीपा सिंह, प्रीति जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, मधु सिंह, अर्चना शाह, विभा चौरसिया, आरती जायसवाल, साक्षी शरण, रीनू सिंह, इंदु सिंह, मेघा सिंह, कंचन सिंह, वैष्णवी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, श्रीमती संतोष अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, दीप्ति जैन, अन्नू भरतीया, अंकिता राज, ज्योति बंसल, हनी मिश्रा, अनामिका जायसवाल, संगीता गोयल, रिया गोयल, संगीता सिंह, आलिशा सिंह, श्रद्धा अग्रवाल, सविता पांडेय के अलावा लायंस परिवार से बच्चे भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button