बरेली
फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से अभद्रता
पुलिस ने सरकारी काम में बाधा,अभद्रता और हमले की धाराओं में प्रधान, पूर्व प्रधान सहित दस पर दर्ज किया मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ,फतेहगंज पूर्वी – नखी गाँव के प्रधान व पूर्व प्रधान में आपसी तनातनी,हवाई फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस,मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस से की अभद्रता थाना क्षेत्र के ग्राम नखी सिन्धवा से शनिवार देर रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव में प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच आपसी तनातनी चल रही है।इसी बीच उन लोगों में हवाई फायरिंग की भी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।जिस पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची,तो पता चला कि पूर्व प्रधान के पक्ष का कहना था कि चोरों की आहट पर हवाई फायरिंग की गई थी।बही वर्तमान प्रधान द्वारा आरोप लगाया गया कि पूर्व प्रधान व उसके भतीजे के द्वारा उसे जान से मारने की नियत से उसके घर के सामने फायरिंग की गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो दोनों पक्ष उग्र हो गए और पुलिस से ही अभद्रता करने लगे।और देखते ही देखते लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।प्रधान देवेंद्र यादव ब पूर्व प्रधान भगवान दास के लोगों के द्वारा पुलिस से अभद्रता की गई।लाठी डंडे लेकर लोग पुलिस पर हमला करने लगे।आनन फानन में पुलिस ने हमलावरों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद पुलिस द्वारा अपनी तरफ से हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने,पुलिस पर हमला करने,मारपीट,गाली गलौज की धाराओं में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।



