स्टेट बैकं के बंद पडे एटीएम को खोलने तथा मोबाइल नेटवर्क की समस्या का हो निदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : जनपद में “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत बन्दराणी में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत बन्दराणी के हाई स्कूल बंद्राणी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करते हुए आम–जनमानस की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर निस्तारण किया गया।
न्याय पंचायत बंद्राणी में कुल 35 लिखित शिकायते दर्ज हुई जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में रैथल के ग्रामीणों द्वारा जल जीवन मिशन के संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कुछ लोगों को पेयजल के संयोजन नहीं मिले जिसके लिए संबंधित अधिकारियों ने 3 माह में पेयजल व्यवस्था की सुनिश्चिता करने और बिल में आ रही शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। कुन्जन गांव के ग्रामीणों द्वारा नेटवर्क की समस्या होने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर विधायक सुरेश चौहान द्वारा शीघ्र निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य बारसू द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत दो या अधिक बिल की शिकायत उठाई जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर बिलों की शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायतों में ग्राम भंगेली में घेरबाढ़ की मांग, भंगेली में पीएमजीएसवाई के मार्ग के प्रतिकर के संबंध में तथा मार्ग और पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने की समस्या दर्ज हुई। भटवाड़ी में आधार सेंटर की मांग तथा भटवाड़ी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बंद पड़े एटीएम को सुचारू किए जाने की मांग को भी क्षेत्रवासियों द्वारा प्रमुखता से उठाया।
न्याय पंचायत बन्दराणी में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 26 स्थाई, जाति, आय व हैसियत प्रमाण पत्र जारी किए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 135 लोगो को योजनाओं की जानकारी, पंचायतीराज विभाग द्वारा 30 लोगो के परिवार रजिस्टर, यूसीसी आदि शिकायतों का निस्तारण किया। कृषि विभाग द्वारा 05 कृषि उपकरण वितरित करने के साथ लोगो को पीएम किसान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उद्यान विभाग द्वारा 50 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 40, उद्योग विभाग द्वारा 25, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 35 लोगों को विभागीय जानकारी प्रदान की। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 35 लोगों के राशन कार्ड की केवाईसी की, सहकारिता विभाग द्वारा 30 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 78 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। मत्स्य, डेयरी,पशुपालन विभाग द्वारा 39 लोगो को विभागीय जानकारी व दवाई वितरित कर लाभान्वित किया। बैंकिंग सेक्टर द्वारा 12 लोगो को ऋण, बीमा, सेविंग आदि जानकारी देकर लाभान्वित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 25 लोगो को कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार आदि संबंधित जानकारी प्रदान की।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में अंतिम छोर के व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, मोहन कुशवाह, विवेक नौटियाल, इंद्रेश नौटियाल, विपिन राणा, राजवीर सिंह, बुद्धिलाल , संदीप राणा, बलवंत , राजेंद्र, भूपेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी मनोज गुसाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


