जयपुर
सांवरिया सेठ की 33वीं विशाल पदयात्रा सांवरिया सेठ पहुंची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टोंक। टोंक जिले के दूनी से 7 दिन के बाद पदयात्रा सांवरिया सेठ पहुंची। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जलपान आदि की व्यवस्था की गई। ढोल नगाड़े के साथ 500 से ज्यादा लोग सांवरिया सेठ के प्रांगण में पहुंचे और सब ने अपनी-अपनी अरदास ठाकुर जी के दरबार में लगाई। सत्यनारायण साहू ने बताया कि यह पदयात्रा बीते 33 सालों से बड़ी उत्साह और उमंग के साथ निकल रही है। मण्डफिया के लोग इस यात्रा की व्यवस्था देख कर मन को रोक नहीं पाते और वो भी इनके साथ नाचने गाने लगते हैं। यात्रा में सभी का प्रेम, स्नेहा बहुत सम्माननीय रहता है। यात्रा में सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष बना लाल जाट, कोषाध्यक्ष रमेश मुन्दडा, किशन कटारिया, महावीर साहू, देवलाल मीणा, पिंटू साहू, सत्यनारायण साहू, रमेश माली, गणेशपुरी मुकेश पुरी, शंकर लाल मीणा, प्रभु लाल सैनी, नारायण पारीक आदि के 7 दिन के अथक प्रयास के बाद और पदयात्रा की व्यवस्था और सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभाई।



