अमरोहा
हाड़पुर बक्काल में सड़क पर झुका पोल हादसे को दे रहा दावत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के ईशापुर शर्की बिजली घर के गांव बहापुर से कनेटा को जाने वाले रास्ते पर वैशाली उच्च माध्यमिक शिक्षा विद्यालय के पास 11 हजार वोल्टेज की बिजली का पोल झुककर गिरने को तैयार है l लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है l जबकि इस रास्ते से हर समय राहगीरों का आना जाना लगा रहता है l स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से आते जाते हैं l शायद लगता है कि जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है l देखने की बात होगीl कि प्रशासन के अधिकारी जाँच के नाम पर ही खाली हाथ लौट आयेंगे या इस पोल को ठीक कराएंगे l



