अमेठी

31अगस्त से होगा वर्षा वास कार्यक्रम

 16 अक्टूबर को बौद्ध धम्म स्थलों की यात्रा पर जाएगा यात्री दल

सिरमौर बौद्ध विहार सोइया की मासिक बैठक हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

अमेठी। रविवार को सिरमौर बौद्ध विहार की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बौद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए तिथि तय करने के साथ 31अगस्त से सात सितंबर तक वर्षा वास कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए तीर्थ स्थल भ्रमण एवं धम्म यात्रा ले जाने का निर्णय लिया गया।यह यात्रा 16अक्टूबर से 24अक्टूबर तक चलेगी। वर्षा वास कार्यक्रम की तैयारी के लिए 24अगस्त को बैठक तय की गयी है। बौद्ध धर्म स्थलों के भ्रमण के लिए यात्रा 16अक्टूबर को बौद्ध भिक्षु भंते प्रज्ञा मित्र के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जाएगी। यात्री दल के साथ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिरमौर बौद्ध विहार यात्रा समिति के सदस्य जायेंगे।
बैठक में बौद्ध विहार प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से नये लोगों को यात्रा में शामिल कराने की अपील की गई। बैठक में 14अक्टूबर को धम्म दीक्षा पर्व पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों को घर -घर कार्यक्रम आयोजित करने के संदेश भी दिए गए। भंते धम्मदीप ने वर्षा वास कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन के धम्म चर्चा के विषय और अतिथि वक्ताओं/भिक्षुओं के नाम अगली बैठक में तय करने की सलाह दी।
रामटहल बौद्धाचार्य,राम फल फौजी, डॉ नन्हे लाल, ललित कुमार,राम किशोर,रामू,नजरू , छोटे लाल आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button