अमरोहा

अमरोहा में बारिश से गिरा तीन मंजिला मकान

मलबे में दबकर किसान की मौत, पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बूंदाबांदी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कूबी में सोमवार सुबह चार बजे एक बड़ा हादसा हुआ। लगातार बारिश के कारण तीन मंजिला पक्का मकान ढह गया।इस दुर्घटना में मकान स्वामी 47 वर्षीय किसान सुभाष पुत्र नारायण की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पास के मकान में सो रहे थे। मकान गिरने से हुई आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में परिवार का कोई अन्य सदस्य घायल नहीं हुआ हैं। क्योंकि बाकी सदस्य पास के मकान में सो रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से इस हादसे में घर में बंधे भैंस के बछड़े की भी मौत हो गई।स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई थी। प्रशासन ने क्षेत्र के अन्य पुराने मकानों के निवासियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button