रामपुर शाहबाद
एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस का आयोजन ।

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील दिवस का आयोजन शनिवार को अवकाश के कारण नहीं हुआ वही सोमवार को तहसील परिसर स्तिथ सभागार में उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।जिसमें आए हुए फरियादियों ने अपनी शिकायत अधिकारियों से की समाधान दिवस मे कुल आठ शिकायती पत्र आए जिसमें दो का निस्तारण हो सका। वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लें और उनका निस्तारण करें ।लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी बक्से नहीं जाएंगे इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह,नायब तहसीलदार हरीश चन्द्र जोशी,नायब तहसीलदार राजेश यादव, सहित क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



