रामपुर शाहबाद

शाहबाद के प्राचीन शिवमन्दिर पर भक्तों ने किया जलाभिषेक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए लंबी लंबी कतारों में नजर आए, पुलिस ने महिला और पुरुषों के दर्शन करने के लिए अलग अलग कतारों की व्यवस्था की हुई थी। वहीं कांवड़ियों के जत्थे भी मंदिर पहुंचे और हरिद्वार से लाया गया पवित्र जल शिवमन्दिर पर चढ़ाया। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन श्रद्धालुओं की की लंबी लंबी कतारें लगी रही। सुबह में एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ हर्षिता सिंह ने शिवमन्दिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर दोपहर बाद एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और ईओ कुमार संजय भी मंदिर पहुंचे और शिवभक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने चाट पकौड़ी का आनंद किया। वहीं मंदिर के बाहर शिवभक्तों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कोतवाल पंकज पंत, ईओ कुमार संजय आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button