बागपत

निषाद पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। निषाद पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्रांतिकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने की।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यपसंगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यपमहिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गुड्डी कश्यप ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष कश्यपजिला सचिव सुरेश कश्यपमंजू कश्यपमनीष कश्यपसतपाल कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के प्रतिनिधि सत्यवान उपाध्यायसंजीव कश्यपमोनू कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि निषाद समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और राजनीतिक सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज की एकता व सम्मान के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहने की शपथ ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button