
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने पुलिस ने खाली पड़ी जमीनों के फर्जी बैनामे तैयार कर जमीन बेचने वाले गिरोह की शातिर महिला सहित बीस – बीस रुपए के दो इनामी सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।
आपको बता दें कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला चमरी में किसी व्यक्ति की खाली पड़ी भूमि को फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले लोगों को बेचकर ठगी करने वाली महिला रीनू सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके ऊपर हापुड पुलिस द्वारा 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था । इससे पूर्व भी हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित ब्लाक आफिस के निकट से एक सूचना पर गांव अयादनगर की रीनू तथा गांव भड़ंगपुर निवासी निशांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश कुमार सिंह के अनुसार , गिरफ्तार आरोपी खाली पड़ी जमीन व प्लाट को अपना बताकर उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर लेते थे और फिर गरीब लोगों को जरुरत बताकर बेच देते थे और पैसा हड़प कर रफूचक्कर हो जाते थे । आरोपियों ने अलग-अलग नाम व पते पर पहचान पत्र व आधार कार्ड बनवाएं भी हुए है ।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया की, हापुड़ कोतवाली में फर्जी एवं कुटरचित दस्तावेजों द्वारा बैनामे करके नकदी हड़प करने वाले गिरोह के विरुद्ध छह मुकद्दमे दर्ज थे । जिनमें पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । अन्य दो फरार लोगों पर बीस-बीस हजार रुपए का इनाम घोषित था ।



