हापुड़

ड्रोन से चोरी की अफवाहों को लेकर डीएम अभिषेक पांडे ने जिले को रेड जोन घोषित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – ड्रोन की अफवाहों को लेकर हापुड जिला रेड जोन घोषित । ड्रोन की अफवाहों के कारण डीएम अभिषेक पांडे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस । आसमान में ड्रोन उड़ाने को लेकर पूरे जिले में रोक लगाई गई है । वही सोशल मीडिया पर विषेश रूप से निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हापुड़ में ड्रोन की अफवाहों को देखते डीएम-एसपी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बताया कि कई दिनों से ड्रोन चोरों की अफवाह फैली हुई है। लेकिन अभी तक कोई भी ऐसा मामला प्रकाश में नहीं आया है । ड्रोन चोरों की अफवाहों को देखते हुए जिले गांव क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है। अफवाहों पर ध्यान ना दें। वही ज़िले में धारा 163 लागू की गई है। साथ ही साथ आसमान में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे जिले को रेड जोन घोषित किया गया है।

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान जनपद में ड्रोन से संबंधित अफवाहों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत करते हुए जनपदवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है ।

आपको बता दें कि , हापुड़ जिले के अंदर ड्रोन चोरों की अफवाहों के चलते लोग दहशत में है। ग्रामीण रातों को जागकर पहरा दे रहे हैं । अफवाहों के चलते कई संदिग्ध व्यक्तियों और मंदबुद्धि व्यक्तियों / महिलाओं को चोर समझकर उनकी पिटाई तक कर दी गई है । पुलिस ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों की तैनाती की है। पुलिस ने चौकीदारों को लाल साफा टॉर्च और सीटी प्रदान की है। अगर कही भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। वहीं हापुड पुलिस ने लोगों के बीच पहुंचकर लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट ना करें अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी । अगर आपको कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। जनपद हापुड के थाना धौलाना , हापुड देहात , सिंभावली , गढ़ ,हाफिजपुर , बाबूगढ़ लगभग पूरे जिले के विभिन्न स्थानों से ड्रोन उड़ने , चोरी होने और संदिग्ध व्यक्तियों की पिटाई के कई मामले सामने आए हैं । सिंभावली और बाबूगढ़ थाने संदिग्ध और विक्षिप्त व्यक्तियों की पिटाई करने के मामले में ग्रामीणों पर मुकदमे भी लिखे गए हैं । ग्रामीणों की भीड़ ने रात में घूमते दिखे विक्षिप्त पुरुष और महिलाओं की जमकर पिटाई तक कर दी । पूरे यूपी में हो रही ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए अब यूपी सरकार द्वारा बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने वाले के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही और रासुका लगाने के आदेश जारी किए हैं । अब यूपी में बिना इजाज़त ड्रोन के उड़ाने पर रोक भी लगा दी गई है । यूपी सरकार का सख्त आदेश हुआ है कि ड्रोन के ज़रिए दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (NSA) भी लगाया जाएगा। जिसके बाद हापुड जनपद को *ड्रोन के लिए रेड जोन* घोषित किया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button